ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

बिहार के बाहर भी होगी JDU की नजर ! दिल्ली की बैठक से आयी बड़ी जानकारी ... यूपी समेत अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ने पर हुई चर्चा

PATNA : दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में शुक्रवार का दिन जदयू के लिए काफी अहम है। यहां जदयू पार्टी की बड़ी बैठकें हो रही हैं। यह बैठक कई मायनों में अहम माना जा रहा है। वहीं, एकतरफ आ

बिहार के बाहर भी होगी JDU की नजर ! दिल्ली की बैठक से आयी बड़ी जानकारी ... यूपी समेत अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ने पर हुई चर्चा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में शुक्रवार का दिन जदयू के लिए काफी अहम है। यहां जदयू पार्टी की बड़ी बैठकें हो रही हैं। यह बैठक कई मायनों में अहम माना जा रहा है। वहीं, एकतरफ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इस बैठक में कई रणनीति तय होने की संभावना है। तो वहीं दूसरी ओर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की चर्चा के बीच पार्टी में उनके भविष्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो गयी है। 


वहीं, इस बैठक शुरू से अब जो बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है ,उसके मुताबिक़ जेडीयू न सिर्फ बिहार बल्कि बाहर के राज्यों में भी चुनाव लड़ने पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकती है। दरअसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर JDU नेता केसी त्यागी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जदयू को मजबूत करने और इंडिया गठबंधन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श होगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बात इस बैठक में होगी।


इसके आगे उन्होंने कहा कि  जदयू को बिहार से बाहर भी अन्य राज्यों में स्थान मिले, उसकी रणनीति तैयार की जाएगी। केसी त्यागी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के निर्माता नीतीश कुमार हैं।बिहार में सामाजिक न्याय की प्रक्रिया तेज हुई है और पूरे देश की राजनीति में अब विमर्श हो रहा है। वहीं, इससे पहले  बैठक में शामिल होने से पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों एक साथ पहुंचे थे।


उधर, नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि  2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इंडिया अलायंस को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। एनडीए के एक उम्मीदवार के खिलाफ एक उम्मीदवार देने की बात हो रही है। जब हमारा गठबंधन मजबूत होगा तभी तो भारत भाजपा से मुक्त होगा। इंडिया गठबंधन को बढ़ाने में नीतीश कुमार की भूमिका सबसे बड़ी है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। क्योंकि, काफी मेहनत करके उन्होंने मोदी विरोधी सभी दलों को एकजुट किया। वे गठबंधन को और भी मजबूत करना चाहते हैं। उनका एक ही मिशन है कि हर हालत में देश को भाजपा से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ललन सिंह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। वे पार्टी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इसलिए उन्होंने स्वयं पद छोड़ दिया है।