ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

बिहार में बड़े लूटकांड का खुलासा: कुख्यात मुनचुन पासवान समेत 7 बदमाश गिरफ्तार, बैंक में घुसकर लूट लिए थे 26.50 लाख

SHEOHAR: शिवहर पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात का खुलासा कर लिया है। पिछले दिनों बदमाशों ने पिपराही थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की अंबा कला शाखा में लूट की घटना को अंजाम दिया था।

बिहार में बड़े लूटकांड का खुलासा: कुख्यात मुनचुन पासवान समेत 7 बदमाश गिरफ्तार, बैंक में घुसकर लूट लिए थे 26.50 लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात का खुलासा कर लिया है। पिछले दिनों बदमाशों ने पिपराही थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की अंबा कला शाखा में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार कुख्यात मुनचुन पासवान को उसके साथ सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बीते 22 जून को बाइक सवार पांच अपराधियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की अंबा कला शाथा से 26.50 लाख रुपए लूट लिए थे। बदमाश बैंक में घुसे थे और हथियार के बल पर बैंक में जमकर लूटपाट की थी। दिनदहाड़े हुई लूट की इस बड़ी वारदात के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस की टीम वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी और आखिरकार पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है।


पुलिस ने साढ़े 26 लाख के लूटकांड में शामिल जिले के टॉप टेन बदमाशों में शुमार कुख्यात मुनचुन पासवान समेत उसके सात साथियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूट के 1 लाख 98 हज़ार 500 रुपया के साथ घटना में इस्तेमाल चार पिस्टल, 15 कारतूस, 10 मोबाइल, एक चार्जर, एक बाइक को बरामद कर लिया है। शिवहर पुलिस की टीम ने सभी बदमाशों को मधुबनी से गिरफ्तार किया है। लूट के बाकी बचे पैसों की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।