ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

बिहार के बाद झारखंड में लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने RJD से दिया इस्तीफा

GARHWA: बिहार में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायकों ने विधानसभा में पाला बदल लिया था और एनडीए की सरकार को अपना समर्थन दे दिया था। बिहार के बाद अब झारखंड मे

बिहार के बाद झारखंड में लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने RJD से दिया इस्तीफा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GARHWA: बिहार में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायकों ने विधानसभा में पाला बदल लिया था और एनडीए की सरकार को अपना समर्थन दे दिया था। बिहार के बाद अब झारखंड में लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को आरजेडी के दिग्गज नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।


दरअसल, झारखंड में आरजेडी के सचिव और पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम ने मंगलवार को आरजेडी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्या से इस्तीफा दे दिया। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व सांसद घूरन राम बीजेपी का दामन थामेंगे।


सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सांसद घूरन राम आगामी 15 फरवरी को रांची में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। खुद घूरन राम ने लालू यादव की पार्टी राजद को छोड़ने की जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले वे भाजपा के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। घूरन राम के इस्तीफे को झारखंड में आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।