सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
1st Bihar Published by: Updated Tue, 12 Jul 2022 03:13:02 PM IST
- फ़ोटो
CHAPRA : अपराध पर लगाम लगाने के लिए सारण पुलिस एक्शन में आ गई है। एसपी ने निर्देश पर विभिन्न थानों में तैनात 16 थानेदारों का दूसरे थानों में तबादला किया गया है। सभी 16 थानेदारों और ओपी अध्यक्ष को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है। एसपी के मुताबिक जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
दरियापुर थाना के थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा को नगर थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वहीं साहाजितपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार को अवतार नगर थानाध्यक्ष, भेल्दी थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को बनियापुर थाना अध्यक्ष, डेरनी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास को जलालपुर थाना अध्यक्ष, अकिलपुर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा को डोरीगंज थाना अध्यक्ष, दिघवारा थानाध्यक्ष शोएब आलम को तरैया थाना अध्यक्ष, मसरक थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को दिघवारा थानाध्यक्ष, जनता बाजार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार को भेल्दी थानाध्यक्ष, डोरीगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार को जनता बाजार का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
जबकि तरैया थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को डेरनी थानाध्यक्ष, जलालपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष रामयश राय को अकिलपुर थाना अध्यक्ष, नगरा ओपी प्रभारी अध्यक्ष सुनील प्रसाद को हरिहरनाथ ओपी प्रभारी अध्यक्ष एवं सोनपुर थाना में पदस्थापित देवानंद कुमार को दरियापुर का थाना अध्यक्ष, रितेश मिश्रा को मशरक थाना अध्यक्ष, बनियापुर थाना में पदस्थापित पिंटू कुमार को सहाजितपुर थाना अध्यक्ष और मशरक थाना में पदस्थापित शिवनाथ राम को नगरा ओपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।