ब्रेकिंग
Patliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामा

बिहार: जमीन रजिस्ट्री कराने जा रहे स्वर्ण कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम

SITAMARHI: बिहार में अपराध का ग्राफ हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ अपराधी लोगों को सरेआम अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक

बिहार: जमीन रजिस्ट्री कराने जा रहे स्वर्ण कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में अपराध का ग्राफ हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ अपराधी लोगों को सरेआम अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक स्वर्ण कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मार की। कारोबारी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस जा रहा था, तभी बदमाशों ने गोली मार दी।


अपराधियों की गोली से घायल कारोबारी की पहचान गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिक चौक निवासी श्यामबाबू प्रसाद के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। 16 कट्ठा 10 धुर जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए श्यामबाबू अपने एक साथी के साथ बाइक से निकला ही था कि इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो अपराधियों ने श्याम बाबू प्रसाद को रोका और पहले उनका नाम पूछा फिर अपराधियों ने गोली चला दी।


घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, अपराधी ग्लैमर बाइक से आए थे और उन्होंने हाफ शर्ट और हाफ पैंट पहन रखा था। शिशिर मोहन श्रीवास्तव से श्याम बाबू प्रसाद जमीन खरीदने वाले थे और उसी की रजिस्ट्री करने आ रहे थे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते अपराधी मौके से फरार हो गए थे।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंचे सदर डीएसपी रामकृष्ण ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कारोबारी को दो गोलियां लगी हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता