ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार: कारोबारी के घर से लाखों की संपत्ति चोरी, रिश्तेदार के घर गया था पूरा परिवार

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां शातिर चोरों ने एक कपड़ा कारोबारी के बंद घर को अपना निशाना बनाया है। चोरों बंद घर में घुसे और करीब 8 लाख रुपए की संपत्ति चुराकर फरार हो गए।

बिहार: कारोबारी के घर से लाखों की संपत्ति चोरी, रिश्तेदार के घर गया था पूरा परिवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां शातिर चोरों ने एक कपड़ा कारोबारी के बंद घर को अपना निशाना बनाया है। चोरों बंद घर में घुसे और करीब 8 लाख रुपए की संपत्ति चुराकर फरार हो गए। पड़ोसियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर मोहल्ले की है।


बताया जा रहा है कि तिलक नगर मोहल्ला निवासी कपड़ा कारोबारी अजय कुमार झा परिवार के लोगों के साथ बीते 9 अगस्त को अपने किसी रिश्तेदार के यहां बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गांव गए हुए थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने कारोबारी के घर को निशाना बनाया। शातिर चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और सोने चांदी के गहनों समेत अन्य महंगे सामानों पर हाथ साथ कर दिया। करीब 8 लाख की संपत्ति लेकर चोर फरार हो गए।


शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में कारोबारी परिवार के साथ घर पहुंचे। जब छानबीन की गई तो घर में रखे करीब 85 हजार रुपए कैश, 5 से 6 लाख रुपए मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात और पीतल और फूल के बर्तन गायब पाए गए। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता