ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार: JDU नेता की गोली मारकर हत्या, गांव के ही लोगों से 25 लाख रुपए के लेनदेन का चल रहा था विवाद

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जेडीयू नेता का आरोपियों के साथ 25 लाख रुपए के लेनदेन का विवाद चल रहा था और इसी वि

बिहार: JDU नेता की गोली मारकर हत्या, गांव के ही लोगों से 25 लाख रुपए के लेनदेन का चल रहा था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जेडीयू नेता का आरोपियों के साथ 25 लाख रुपए के लेनदेन का विवाद चल रहा था और इसी विवाद को लेकर बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। शनिवार को बदमाशों ने जेडीयू नेता को गोली मार दी थी, जिसे गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


दरअसल, मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोरसंडी पंचायत के जदयू उपाध्यक्ष संजीत राम का कुछ लोगों के साथ जमीन के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी और इसी दौरान आरोपियों ने संजीत राम को दो गोलियां दाग दी थी। संजीत राम को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर शहर स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया था।


देर रात पटना में इलाज के दौरान जदयू नेता की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि गांव के ही चार लोगों के साथ जमीन कारोबार में करीब 25 लाख रुपए का लेनदेन का विवाद था। जिसको लेकर बात बिगड़ गई और मारपीट के दौरान आरोपियों ने जेडीयू नेता को गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने गांव के ही 4 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता