ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

बिहार : जमीन के टुकड़े के लिए जान का दुश्मन बना भाई, बीच सड़क पर सीने में दाग दी गोली

KATIHAR : रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना कटिहार से सामने आई है, जहां जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए एक भाई ने अपने ही भाई को गोली मार दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के नया टोला आरगरा

बिहार : जमीन के टुकड़े के लिए जान का दुश्मन बना भाई, बीच सड़क पर सीने में दाग दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना कटिहार से सामने आई है, जहां जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए एक भाई ने अपने ही भाई को गोली मार दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के नया टोला आरगरा चौक मोहल्ले की है। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि घायल मुरलीधर झा का उसके सगे भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा है। पुस्तैनी जमीन के विवाद को लेकर उसकी अपने भाइयों से कई बार नोकझोंक भी हो चुकी है। शुक्रवार को मुरलीधर झा कहीं से पूजा पाठ कराने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरलीधर झा के भाई कालू झा ने अपने साथियों के साथ उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में मुरलीधर झा को दो गोलियां लगी हैं।


गोली लगने के बाद मुरलीधर झा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र जा ने बताया कि पुस्तैनी जमीन के विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RATAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता