ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार: जीजा ने ही ले ली इकलौते साले की जान, जमीन के लिए बेरहमी से मौत के घाट उतारा

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां जमीन के टुकड़े के लिए एक बहनोई ने इकलौते साले की जान ले ली। आरोपी जीजा ने पहले साले को शराब पिलाया और बाद में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर साले

बिहार: जीजा ने ही ले ली इकलौते साले की जान, जमीन के लिए बेरहमी से मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां जमीन के टुकड़े के लिए एक बहनोई ने इकलौते साले की जान ले ली। आरोपी जीजा ने पहले साले को शराब पिलाया और बाद में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर साले को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 72 घंटा के भीतर आरोपी जीजा और उसके तीन सहयोगियों को धर दबोचा। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के सुरगाही की है।


शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि आरोपी जीजा की नजर अपने ससुराल की संपत्ति पर थी लेकिन इकलौता साला उसके रास्ते का रोड़ा बना हुआ था। ससुराल की जमीन पर कब्जा करने के लिए आरोपी जीजा ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर इकलौते साले की हत्या की साजिश रच डाली।


आरोपी ने साले को शराब पिलाने के बहाने बुलाया। जीजा के बुलाने पर साला शराब पीने के लिए पहुंच गया, जहां जीजा और उसके दोस्तों ने युवक को जमकर शराब पिलाई और जब वग नशे में धुत हो गया तो आरोपियों ने मोबाइल फोन के चार्जर से गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए हालांकि पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर मामले के खुलासा कर दिया और आरोपी जीजा को उसके तीनों साथियों के साध धर दबोचा।