ब्रेकिंग
Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु

कल से शुरू होगी बिहार इंटर की परीक्षा, एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले परीक्षार्थी जानें 10 जरूरी बातें

PATNA : बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्षा कल यानी की 3 फरवरी से शुरू होने जा रही है. यह परीक्षा 13 फ़रवरी तक चलेगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक इसबार की परीक्षा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्षा कल यानी की 3 फरवरी से शुरू होने जा रही है. यह परीक्षा 13 फ़रवरी तक चलेगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक इसबार की परीक्षा में तकरीबन 12 लाख 5 हजार 390 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे. सूबे में इंटर के एग्जाम के लिए कुल 1283 सेंटर बनाये गए हैं. सिर्फ पटना में कुल 82 केंद्र बनाए गए हैं. 


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा में ओएमआर सीट पर परीक्षार्थियों की तस्वीर होंगी. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि परीक्षा में सभी जिलों में दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. उन्होंने बताया कि 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक तैनात रहेंगे और परीक्षार्थियों का 2 बार फिसकिंग किया जायेगा.


इंटर परीक्षा की 10 जरूरी बातें -
1. परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक हर हाल में सेंटर पहुंचे
2. तीन फरवरी से 13 फरवरी तक होगी परीक्षा
3. एडमिट कार्ड में डिटेल और फोटो में गलती होने पर भी देंगे परीक्षा
4. इस बार उत्तर पुस्तिका और ओएमआर शीट पर रहेगा परीक्षार्थियों का फोटो
5. आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आई कार्ड और पासपोर्ट की अटेस्टेड कॉपी दिखाकर दे सकते हैं परीक्षा
6. कंट्रोल रूम से मिलेगी परीक्षा संबंधित सूचना
7. कंट्रोल रूम के फोन नंबर : 0612-2230009 और फैक्स नंबर : 0612-2222575
8. सभी जिलों में 4 -4 मॉडल सेंटर केंद्र बनाए गए हैं, जहां सिर्फ महिलाएं रहेंगी
9. इस साल परीक्षा में 12, 05, 390 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
10. कुल 1283 सेंटर पर होगा इंटर का एग्जाम