Life Style: डिजिटल जीवनशैली से पुरुषों में बढ़ रही है यह समस्या, जानिए... बचाव के आसान उपाय Bihar News: बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी, सिंचाई और कोल्ड स्टोरेज के लिए मिलेगी अब इतने घंटे बिजली Bihar News: बिहार के इन शहरों में होगा सैटेलाइट टाउनशिप का निर्माण, नियमों की अधिसूचना जारी.. Bihar News: SIR पर सियासी घमासान! तेजस्वी को नोटिस भेजेंगे विजय सिन्हा, कहा- पहले खेल के मैदान से भागे थे अब राजनीति से भागेंगे Bihar News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटे की हालत गंभीर Bihar News: वेतन न मिलने पर कर्मी ने मैनेजर की बाइक चुराई, पुलिस ने किया गिरफ्तार Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बिहार विधानसभा चुनाव का कर सकते हैं बहिष्कार; इसी महीने ले सकते हैं फैसला Tejashwi Yadav: “मेयर और उनके देवर के दो-दो ईपिक नंबर, गुजरात के BJP नेता भी बिहार के वोटर बने”, चुनाव आयोग पर तेजस्वी का हमला INDvsPAK: "हमारे जवान घर वापस नहीं आते और हम क्रिकेट खेलने जाते हैं", एशिया कप पर बड़ी बात बोल गए हरभजन सिंह; मीडिया को भी लपेटा Bihar News: CBI की विशेष अदालत में सृजन घोटाले का ट्रायल शुरू, पूर्व DM वीरेन्द्र यादव पर आरोप तय
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 27 May 2023 10:58:40 AM IST
- फ़ोटो
SARAN : आप सभी लोगों ने यह मंत्र जरूर सुना होगा कि "गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम:" लेकिन जब इस मंत्र से अलग हटकर काम किया जाए या यूं कह लें कि भगवान का स्वरूप माना जाने वाले शिक्षक ही दानव हो गए तो फिर लोगों से अंदर से विश्वाश उठ जाता है। उन्हें लगता है कि किसी पर भी इस ज़माने में भरोसा नहीं किया जा सकता। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण जिले से निकल कर सामने आया है। जहां एक स्कूल का हेडमास्टर ही बच्चियों से साथ गलत कामों को अंजाम देता था।
दरअसल, सारण जिले में स्कूल के एक हेडमास्टर द्वारा स्कूल की लड़कियों से गलत काम करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां जिले के अमनौर प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर के हेडमास्टर (एचएम) ने चौथी क्लास की चार लड़कियों को एक कमरे में बंद कर उनके साथ अपने काले मंसूबों को अंजाम दिया। इस बीच एक छात्रा के शोर मचाने पर आस - पास के लोग वहां जुट गए तो मामले की जानकारी सामने आई। जिसके बाद टीचर की जमकर धुनाई की गयी। इसके उपरांत इस मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी गई। अब इस मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर भेल्दी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
बताया जा रहा है कि, प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर के हेडमास्टर ने पहले स्कूल की इन लड़कियों को लोभ देकर उनको बहलाया - फुसलाया और उन्हें कमरे में ले गए और अंदर से बंद कर दिया। फिर उन्हें निर्वस्त्र कर छेड़खानी करने लगे। इस बीच इनमें से एक बच्ची वहां से भाग गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर लोग दौड़कर स्कूल पहुंचे तो देखा कि बच्ची के बदन पर कपड़े नहीं हैं। लोगों ने कपड़े पहनाकर उसे बाहर निकाला और एचएम को जमकर पीटा। इस एचएम का नाम आनंद बिहारी बताया जा रहा है।
इधर, इस मामले को लेकर हेडमास्टर ने आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है उनका कहना है कि टास्क न बनाने पर तीन दिन पहले एक लड़की की पिटाई की थी। इसलिए इस तरह का आरोप लगाया गया है। अमनौर के बीईओ विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने कहा कि स्कूल के एचएम के खिलाफ छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।