बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार को AIMIM ने दिया समर्थन, रोमांचक हुई वजीरगंज विधानसभा चुनाव Bihar Election 2025: चुनावी सभा में सम्राट चौधरी ने बताया ‘लालटेनिया’ का मतलब, लालू परिवार पर जमकर बरसे Bihar Election 2025: चुनावी सभा में सम्राट चौधरी ने बताया ‘लालटेनिया’ का मतलब, लालू परिवार पर जमकर बरसे Bihar Election 2025: बिहार के इस नक्सल प्रभावित इलाके में 73 साल बाद होगी वोटिंग, चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स महिन्द्रा ने रचा नया कीर्तिमान, सितम्बर-अक्टूबर में 2035 वाहनों की डिलीवरी Bihar Election 2025: ‘लालू-नीतीश ने बिहार के बच्चों की पीठ पर मजदूरी का बोरा बांधा’, प्रशांत किशोर का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘लालू-नीतीश ने बिहार के बच्चों की पीठ पर मजदूरी का बोरा बांधा’, प्रशांत किशोर का बड़ा हमला ISRO GSAT-7R Launch: ISRO ने नौसेना के लिए एडवांस्ड सैटेलाइट GSAT-7R को किया लॉन्च, अंतरिक्ष से समुद्री सीमा की होगी सख्त निगरानी ISRO GSAT-7R Launch: ISRO ने नौसेना के लिए एडवांस्ड सैटेलाइट GSAT-7R को किया लॉन्च, अंतरिक्ष से समुद्री सीमा की होगी सख्त निगरानी Pankaj Tripathi Mother Death: एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, हेमवती देवी ने 89 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस
1st Bihar Published by: Updated Thu, 21 Apr 2022 11:16:00 AM IST
- फ़ोटो
GOPALGANJ : गोपालगंज स्थित चनावे जेल में बुधवार की देर रात एक महिला कैदी की मौत हो गई है। महिला कैदी अपनी बहू की हत्या के आरोप में सजा काट रही थी। महिला कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक महिला कैदी जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू बिशुनपुर गांव निवासी फागू राम की पत्नी उमा देवी थी।
अस्पताल पहुंचे महिला कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। परिजनों की मांग पर जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है। इस टीम के नेतृत्व में महिला कैदी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बताया जा रहा है कि महिला कैदी उमा देवी की बहू की साल 2016 में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। जिसके बाद मायके के लोगों ने उमा देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। बहू की हत्या के आरोप में उमा देवी जेल में सजा काट रही थी। बुधवार की देर रात उमा देवी की अचानक हालत बिगड़ी गई। जेल प्रशासन ने कैदी उमा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।