ब्रेकिंग
खान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनपटना के कोतवाली थाना कैम्पस में अब नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, प्रशासन और मस्जिद कमेटी की सहमति से लिया गया फैसलाखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनपटना के कोतवाली थाना कैम्पस में अब नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, प्रशासन और मस्जिद कमेटी की सहमति से लिया गया फैसला

बिहार: घर से लापता शख्स का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां घर से लापता अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। परिजनों ने आशंका जताया है कि उन्ही

बिहार: घर से लापता शख्स का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां घर से लापता अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। परिजनों ने आशंका जताया है कि उन्हीं लोगों ने हत्या कर शव को फेंक दिया होगा। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के सिसई की है।


मृतक की पहचान सिसई के वार्ड संख्या 13 निवासी 45 वर्षीय फूलो पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फूलो सोमवार से ही अपने घर से लापता था। मृतक के भतीजे पंकज ने बताया कि फुलो अचानक घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ। मृतक की पत्नी शांति देवी कृषि कॉलेज में खाना बनाने का काम करती है। फूलो पत्नी को लाने की लिए हर दिन कॉलेज जाता था।


कुछ दिन पहले ही कॉलेज के पास गांव के ही कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया था। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसी विवाद को लेकर फूलो की हत्या की गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता