NITISH KUMAR : PM मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार - हमारे पार्टी के एक लोग RJD के साथ जबरदस्ती साथ ले गए,यहीं बैठे हैं ...लेकिन अब ऐसा नहीं होगा PM Modi Bihar Visit : पूर्णिया एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप BSEB STET : बिहार STET को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अब इस दिन से भरें फॉर्म; देखें रिवाइज्ड शेड्यूल Bihar News: घर के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, बुरी तरह झुलसे बिहार के यह बड़े अधिकारी BIHAR NEWS : सहरसा में स्कॉर्पियो में भीषण आग, जिला पशुपालन पदाधिकारी बुरी तरह झुलसे Bihar News: बिहार के 25 हजार मध्य विद्यालय बनेंगे डिजिटल, खर्च होंगे ₹2,621 करोड़ Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर
1st Bihar Published by: Updated Fri, 05 Aug 2022 04:10:50 PM IST
- फ़ोटो
BETTIAH : खबर बेतिया से आ रही है, जहां रास्ते के विवाद में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना सिरिसिया ओपी के जिनवलिया गांव की है। यहां दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर लंबे दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक शख्स की धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
मृतक की पहचान जिनवलिया गांव निवासी 35 वर्षीय अर्जुन शाह के रूप में हुई है जो राजमिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर मृतक अर्जुन शाह का उसके पड़ोसी से विवाद हुआ था।आरोपी पक्ष के लोग इस रास्ते से आने जाने पर अर्जुन शाह के परिवार की लड़कियों और महिलाओं पर फब्बतियां कसते थे। अर्जुन शाह ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में उसका हाथ टूट गया था। जिसके बाद अर्जुन शाह ने इस बात की शिकायत पुलिस से की थी। एसपी को आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इसी बीच शुक्रवार को अचानक 20 से 25 लोग लाठी डंडे से लैस होकर अर्जुन शाह के घर में घुस गए। अर्जुन शाह उस वक्त घर में अकेला था, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी उसे जबरदस्ती उठाकर अपने घर ले गए और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।