ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार: घर के बरामदे में सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने घर के बरामदे में सो रहे शख्स की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश को लेकर शख्स की हत्या की

बिहार: घर के बरामदे में सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने घर के बरामदे में सो रहे शख्स की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश को लेकर शख्स की हत्या की गई है। परिजनों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह तब मिली जब वे शख्स को जगाने के लिए पहुंचे। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना गरही थाना क्षेत्र के मुंडवरो गांव की है।


मृतक की पहचान नक्सल प्रभावित मुडवरो गांव निवासी 68 वर्षीय फरीद मियां के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि फरीद मियां शनिवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे, तभी देर रात करीब 12 बजे तीन चार अज्ञात अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। फरीद मियां की चीख सुनकर परिवार के लोग जबतक बरामदे में पहुंचे तबतक हत्यारे मौके से फरार हो गए।


मृतक के परिजनों ने बताया कि अंधेरे में कुछ साफ नहीं दिखा लेकिन तीन-चार लोग को भागते देखा गया। घटना की जानकारी के बाद गरही थाना अध्यक्ष दलबल के साथ रविवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किस कारण से शख्स की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता