ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार : गला रेतकर युवती की बेरहमी से हत्या, खेत से मिला खून से लथपथ शव

SAMASTIPUR : बिहार की पुलिस अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम हो गई है। कोई भी दिन ऐसा नही होता है जब राज्य में हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाएं न हों। ताजा मामला

बिहार : गला रेतकर युवती की बेरहमी से हत्या, खेत से मिला खून से लथपथ शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार की पुलिस अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम हो गई है। कोई भी दिन ऐसा नही होता है जब राज्य में हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाएं न हों। ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ले की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक युवती की पहचान सुरेंद्र पासवान की बेटी दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्गा दाई का काम करती थी। शनिवार को भी वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटी। काफी देर बीत जाने के बाद जब दुर्गा घर नहीं पहुंची तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। रातभर परिजन उसे संभावित जगहों पर तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह कृष्णापुरी मुहल्ले से उसका शव बरामद हुआ।


शव मिलने की घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक विकास नाम के किसी लड़के के साथ उसका पहले से भी विवाद चल रहा था। आरोपी विकास गलत नीयत से लड़की के घर में घुस गया था, जिसके बाद पंचायत भी हुई थी। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी युवक को तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता