ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

बिहार : एक महीने में दूसरी घटना, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर से पथराव; जानिए क्या है पूरा मामला

BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों प्रीमियम ट्रेनों पर पथराव की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर से पथराव किया गया है। अब भागलपुर जिले

बिहार : एक महीने में दूसरी घटना, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर से पथराव; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों प्रीमियम ट्रेनों पर पथराव की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर से पथराव किया गया है। अब भागलपुर जिले के नवगछिया में डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12423 पर असमाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। ट्रेन के बरौनी स्टेशन पहुंचने पर नवगछिया आरपीएफ को इसकी सूचना दी गई। बीते एक महीने में डिब्रूगढ़ राजधानी पर पथराव की यह दूसरी घटना है।


मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार से ट्रेन रवाना होने के बाद कटरिया और नवगछिया रेलवे स्टेशन के बीच बानिकपुर हॉल्ट के पास राजधानी पर पथराव हुआ। पत्थर लगने से ट्रेन की तीसरी और 11वीं बोगी के दायीं ओर के शीशे टूट गए। इस घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप का माहौल क़याम हो गया। 


वहीं, इस घटना को लेकर आरपीएफ का कहना है कि रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पथराव करने वाले चिह्नित व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी। आरपीएफ के अधिकारियों ने बानिकपुर हॉल्ट से सटे गांवों के लोगों के बीच जागरुकता अभियान भी चलाया गया है। 


मालूम हो कि, बीते 13 नवंबर को भी नई दिल्ली जा रही डिब्रूगढ़ राजधानी ट्रेन पर समस्तीपुर में पथराव हुआ था। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ उपद्रवियों ने ट्रेन पर अचानक पत्थऱ फेंकना शुरू कर दिए। इससे एक बोगी की खिड़की का शीशा टूट गया था। ट्रेन में सवार एक यात्री को भी चोट लगी थी। आरपीएफ ने चार युवकों को पकड़ा था।


आपको बताते चलें कि, बिहार में ट्रेनों पर पथराव की घटना आम हो चुकी है। समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर रामभद्रपुर स्टेशन पर खड़ी एक सवारी गाड़ी में बीते 25 नवंबर को कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई थई। यात्रियों के बीच ट्रेन में मारपीट भी हुई थी। इससे पहले वंदे भारत ट्रेन भी असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ चुकी है।