ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

बिहार: दुकान से बुलाकर इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे मिला खून से सना शव

BAGAHA: बगहा में बेखौफ अपराधियों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़गांव इलाके की है। छात्र मीट खरीदने के लिए घर से बाजार के लिए निकला था लेकिन वापस

बिहार: दुकान से बुलाकर इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: बगहा में बेखौफ अपराधियों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़गांव इलाके की है। छात्र मीट खरीदने के लिए घर से बाजार के लिए निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। गुरुवार को उसका शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक छात्र की पहचान बड़गांव निवासी 19 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुमित इंटर का छात्र था और अपने भाई के साथ तेल के कारोबार में उसकी मदद करता था। बुधवार को शाम 7 बजे वह दुकान बंद कर मीट खरीदने की बात कह निकला तो वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुचा तो परिजन रातभर उसकी खोजबीन करते रहे। गुरुवार की सुबह गांव के लोग नहर किनारे पहुंचे तो शव देखकर दंग रह गए।


गांव के चौकीदार द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि जानकारी दिए जाने के बावजूद दो घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर परिजनों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इधर, पुलिस ने घटनास्थल से 8 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि सुमित को सुनसान जगह पर बुलाकर अपराधियों ने उसे गोली मार दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।