ब्रेकिंग
बिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षाबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षा

बिहार: दो बाइक की सीधी टक्कर में एक शख्स की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

BEGUSARAI: बेगूसराय में एनएच-31 पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में

बिहार: दो बाइक की सीधी टक्कर में एक शख्स की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एनएच-31 पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला के पास की है।


मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनियां वार्ड 23 वैदाबाग निवासी मो. आफताब के 18 वर्षीय बेटे मो. फिरदौस उर्फ काले के रूप में हुई है घायलों में वैदाबाग निवासी मो.शकील का 18 वर्षीय बेटा मो. फरहान, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा निवासी रणवीर साह का 35 वर्षीय बेटा अमित कुमार गुप्ता और कुरहा के ही अजय कुमार का बेटी अभिषेक कुमार शामिल हैं।


बताया जा रहा है कि सभी दो बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बकरी को बचाने के चक्कर में दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें एक की मौत मौके पर ही हो गई और तीन लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता