1st Bihar Published by: Updated Sun, 27 Sep 2020 09:10:49 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद निर्वाचन विभाग की टीम तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आ रही है. निर्वाचन आयोग सचिवालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक 7 सदस्यों की टीम बिहार दौरे पर आ रही है, जो पुलिस अधिकारियों, निर्वाची पदाधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी.
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया था कि एक-दो दिनों में चुनाव आयोग की टीम एक बार फिर से बिहार में चुनाव कराने को लेकर समीक्षा करेगी. बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर ही निर्वाचन विभाग की टीम बिहार आ रही है. चुनाव आयोग की ओर से जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक 29 सितंबर को 7 सदस्यों की टीम बिहार दौरे पर आएगी.
29 सितंबर को दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद चुनाव आयोग की टीम सबसे पहले चीफ इलेक्टर अफसर और पुलिस पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेगी. इसके बाद 30 सितंबर को राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी. इसी दिन 26 जिलों के डीईओएस के साथ बैठक की जाएगी.
तीन दिवसीय बिहार दौरे के आखिरी दिन 7 सदस्यों की टीम हेलीकॉप्टर के माध्यम से पटना से गया जाएगी. गया में 12 जिलों के डीईओएस और एसपीएस अधिकारियों के साथ बातचीत होगी. गया से पटना लौटने के बाद टीम डीजीपी, सीएस और एसआर अफसरों के बाद बैठक करेगी. इसी दिन शाम ५ संबोधित करने के बाद चुनाव आयोग की टीम वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी.

