ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार: केस की जांच करने पहुंचे दारोगा के साथ धक्का मुक्की, ग्रामीणों ने थानेदार को बंधक बनाया

BAGAHA: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां केस की जांच के दौरान एक थानेदार को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। इस दौरान ग्रामीणों ने एक दारोगा के साथ न

बिहार: केस की जांच करने पहुंचे दारोगा के साथ धक्का मुक्की, ग्रामीणों ने थानेदार को बंधक बनाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां केस की जांच के दौरान एक थानेदार को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। इस दौरान ग्रामीणों ने एक दारोगा के साथ न सिर्फ धक्का मुक्की की बल्कि थानेदार को बंधक भी बना लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बंधक बने थानाध्यक्ष को ग्रामीणों के चंगूल से मुक्त कराया। घटना रामनगर सहायक थाना क्षेत्र के खटौरी गांव की है।


बताया जा रहा है कि रामनगर सहायक थाने के थानेदार उमाशंकर मांझी सोमवार को एक केस के सिलसिले में पुलिस टीम के साथ जांच करने खटौरी गांव पहुंचे थे। गांव में छानबीन के दौरान कुछ ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस टीम में मौजूद एक दारोगा से धक्कामुक्की करने लगे। जब थानेदार उमाशंकर मांझी ने इसका विरोध किया तो ग्रामीणों ने थानेदार समेत अन्य पुलिस जवानों को बंधक बना लिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस बल ने थानेदार और अन्य जवानों को ग्रामीणों के चंगूल से मुक्त कराया। रामनगर थाना अध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि हंगामा कर रहे लोग पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे थे।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता