ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: दबंगों ने घर में घुसकर लड़कियों से की छेड़खानी : विरोध किया तो मां और बेटियों को बेरहमी से पीटा

HAJIPUR : वैशाली में छेडख़ानी का विरोध करने पर दबंगों ने एक आंगनबाड़ी सहायिका और उसकी तीन बेटियों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक

बिहार: दबंगों ने घर में घुसकर लड़कियों से की छेड़खानी : विरोध किया तो मां और बेटियों को बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : वैशाली में छेडख़ानी का विरोध करने पर दबंगों ने एक आंगनबाड़ी सहायिका और उसकी तीन बेटियों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना महनार थानाक्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल गांव की है।


घटना को लेकर पीड़िता सहायिका ने बताया कि जब वह आंगनबाड़ी केंद्र चली जाती है और उनकी बेटियां घर में अकेली होती है, तब पड़ोस का रहने वाला सतीश सिंह, उसका लड़का विश्वजीत कुमार और श्याम सुंदर कुमार उनकी बेटियों के साथ छेड़खानी करते हैं।


महिला ने कहा कि सभी आरोपियों ने आज घर में घुसकर उसकी बेटियों से छेड़खानी का प्रयास किया। इसी बात को लेकर सतीश सिंह, विश्वजीत कुमार, श्याम सुंदर कुमार, स्वेता कुमारी, सुरुचि कुमारी, सीता देवी समेत अन्य लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता