ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime News: बकाया पैसा मांगना युवक को पड़ा भारी, बदमाशों ने घर से बुलाकर दाग दी गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय मे एक बार फिर बेखौफ अपराधियो ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव की है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में

Bihar Crime News: बकाया पैसा मांगना युवक को पड़ा भारी, बदमाशों ने घर से बुलाकर दाग दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय मे एक बार फिर बेखौफ अपराधियो ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव की है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घायल युवक की पहचान मधुरापुर निवासी दारो सिंह के 28 वर्षीया बेटे हरेराम सिंह के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि हरेराम का गांव के ही एक युवक से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। हरेराम जब अपना बकाया रुपया मांगने पहुंचा तो बदमाशों ने हरेराम सिंह को गोली मार दिया और मौके से फरार हो गए।


स्थानीय लोगो ने घायल हरेराम सिंह को आनन फानन मे तेघरा अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता