ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: यूपी की महिला से बिहार में हैवानियत, खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पटना बुलाया; नौकरी का झांसा देकर होटल में किया रेप

PATNA: राजधानी पटना से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां उत्तर प्रदेश की रहने वाली विधवा महिला के साथ पटना के एक होटल में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने खुद को पुल

Bihar Crime News: यूपी की महिला से बिहार में हैवानियत, खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पटना बुलाया; नौकरी का झांसा देकर होटल में किया रेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां उत्तर प्रदेश की रहने वाली विधवा महिला के साथ पटना के एक होटल में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने खुद को पुलिस का अधिकारी बताकर महिला को विश्वास में लिया और नौकरी लगाने का झांसा देकर पटना बुला लिया और होटल में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, यूपी की रहने वाली पीड़ित महिला पति की मौत के बाद फोर्थ ग्रेड कर्मचारी के रूप में को-ऑपरेटिव बैंक में काम करती है। पटना के रामकृष्णा नगर में किराए पर कमरा लेकर रहती है। बीते चार नवंबर की शाम वह बाजार गई थी। जहां उसकी मुलाकात एक बाइक सवार शख्स से हुई। खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए युवक ने उसे झांसा दिया कि उसकी भाभी स्टेट बैंक की मैनेजर है, उससे कहकर अच्छी नौकरी लगा देगा।


पीड़ित महिला आरोपी युवक के झांसे में आ गई। उसके बुलाने पर काम के सिलसिले में वह एक होटल मे पहुंची, जहां आरोपी ने जबरन उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला को मुंह बंद रखने की हिदायत दी और 50 हजार रूपए देने की बात कह वहां से चला गया। इसके बाद महिला अपनी बहन के साथ जक्कनपुर थाना पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को बताई।


महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच चल रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले पर सदर डीएसपी अभिनव ने बताया कि थाने में मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा है। आरोपी पुलिस अधिकारी नहीं है, शीघ्र ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।