ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: सहयोगी के साथ पकड़ा गया कुख्यात बदमाश, डेढ दर्जन मामलों में पुलिस को थी तलाश

HAJIPUR: वैशाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर काजीपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर शातिर बदमाश को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए कुख्या

Bihar Crime News: सहयोगी के साथ पकड़ा गया कुख्यात बदमाश, डेढ दर्जन मामलों में पुलिस को थी तलाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर काजीपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर शातिर बदमाश को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए कुख्यात बदमाश के ऊपर तीन जिलों में डेढ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कुतुबपुर एकारा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के पास से बदमाश को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।


वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि वैशाली पुलिस द्वारा कुख्यात एवं वांछित बदमाश की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते देर रात 2 बजे काजीपुर थाना पुलिस को यह गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुतुबपुर एकारा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के समीप सड़क पर कुछ पेशेवर अपराधी संगठित होकर अपराध करने के उद्देश्य से एक कार से आए हुए है।


एसपी के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। पुलिस की गाड़ी को देखकर बदमाश भागने लगे। इस दौरान कुछ बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए हालांकि कार के भीतर बैठे धीरज सहनी और मुन्ना राज सहनी को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने सहनी के पास से एक लोडेड कट्टा को बरामद किया। धीरज सहनी अंतरजिला लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं यूपीए एक्ट का कुख्यात बदमाश है। जिसपर पूर्व से कई मामले दर्ज है। जो काजीपुर थाना क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को कारित करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे।


वैशाली पुलिस टीम की के तहत दोनों बदमाश को घटना करने से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया। काजीपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिले में डेट दर्जन से अधिक कांड दर्ज है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता