ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करना पड़ा भारी, मामले में अबतक 23 लोग अरेस्ट

ARARIA: बिहार में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला आम बात हो गई है। अपराधी अब पुलिस पर भी हमला करने से परहेज नहीं कर रहे हैं हालांकि अब पुलिस भी ऐसे मामलों में सख्त एक्शन ले रही

Bihar Crime News: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करना पड़ा भारी, मामले में अबतक 23 लोग अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: बिहार में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला आम बात हो गई है। अपराधी अब पुलिस पर भी हमला करने से परहेज नहीं कर रहे हैं हालांकि अब पुलिस भी ऐसे मामलों में सख्त एक्शन ले रही है। अररिया में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार की रात ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला किया था। घटना सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूरब गांव के ऋषिदेव टोला की है।


बड़े वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी

दरअसल, सिमराहा थाने की पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधियों का जमावड़ा लगा है। इस सूचना के बाद पुलिस एक्शन में आई और सिमराहा थानेदार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान बदमाश पुलिस टीम पर भारी पड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। 


पुलिस कस्टडी से बदमाश को छुड़ाया

पुलिस एक बदमाश को लेकर वहां से थाना जा रही थी तभी ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानेदार इम्तियाज खान और पीटीसी मकसूद आलम घायल हो गए। दोनों के घायल होने के बाद हमलावर गिरफ्तार बदमाश को पुलिस की कस्टडी से छूड़ाकर अपने साथ ले गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया गया। इस घटना को लेकर सिमराहा थाना में केस दर्ज किया गया है।


SIT ने 23 लोगों को दबोचा

केस दर्ज होने के बाद अररिया एसपी अमित रंजन ने एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी की टीम ने अबतक 23 हमलावरों को गिरफ्तार किया है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही अन्य हमलावरो को अरेस्ट कर लेने का दावा किया है।