ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime News: पटना में लाखों रुपए की शराब जब्त, उत्तर प्रदेश से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन पुलिस और सरकार शराब माफिया पर अबतक अंकुश नहीं लगा सकी है। माफिया दूसरे राज्यों से हर दिन शराब की खेप बिहार पहुंचा

Bihar Crime News: पटना में लाखों रुपए की शराब जब्त, उत्तर प्रदेश से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन पुलिस और सरकार शराब माफिया पर अबतक अंकुश नहीं लगा सकी है। माफिया दूसरे राज्यों से हर दिन शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है।


दरअसल, मसौढ़ी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के संगत गांव में शराब की खरीद बिक्री की जा रही है। इस सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन किया। टीम गांव पहुंची और घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। इस दौरान शराब की बड़ी खेप पुलिस के हाथ लगी।


शराब को बिस्कुट के कार्टन में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से 1350 बोतल अंग्रेजी शराब को जब्त किया। जब्त शराब की कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है। खराब की खेप उत्तर प्रदेश से मंगवाई गई थी। पुलिस के मुताबिक, रामबरत दास और सिंटू यादव मिलकर अवैध कारोबार कर रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।