ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में वकील को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जिला बार एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं ऐसा लगता है कि पुलिस का खौफ इनमें खत्म हो गया है यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं।

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में वकील को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जिला बार एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं ऐसा लगता है कि पुलिस का खौफ इनमें खत्म हो गया है यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है जहां एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर में अधिवक्ता अमर झा को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


घटना पर जिला बार एसोसिएशन चिंतित

घटना अखाड़ा घाट पुल के पास हुई। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों में काफी रोष है। एसोसिएशन के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ती अपराध दर और विशेषकर अधिवक्ताओं पर हमलों की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। 


पुलिस से कार्रवाई की मांग 

उन्होंने कहा, अगर शहर में एक-एक दिन में आधा दर्जन लाशें मिल रही हैं तो अधिवक्ताओं की सुरक्षा कहां है? एसोसिएशन ने इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे विधि सम्मत कार्रवाई के लिए भी तैयार हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में वकील को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जिला बार एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता