ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: मधुबनी में अपराधियों का तांडव, पांच घंटे के भीतर दो लोगों को मारी गोली

MADHUBANI: मधुबनी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं और पुलिस मुंह देखती रह जा रही है। जयनगर थाना क्षेत्र में पांच

Bihar Crime News: मधुबनी में अपराधियों का तांडव, पांच घंटे के भीतर दो लोगों को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं और पुलिस मुंह देखती रह जा रही है। जयनगर थाना क्षेत्र में पांच घंटे के बीतर बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।


पहली घटना जयनगर थाना क्षेत्र के वाटरवेज चौक की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने बद्री यादव को गोली मारकर घायल कर दिया जबकि दूसरी घटना में अपराधियों ने गोबराही गांव में मिडिल स्कूल के पास शत्रुघ्न यादव को अपराधियों ने गोली मार दी। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जयनगर के एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए उनके नेतृत्व में छापेमारी जारी है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, 5 घंटे के भीतर लगातार दो गोलीबारी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव