ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: दुकान जाने के दौरान किसान को मारी गोली, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में

Bihar Crime News: दुकान जाने के दौरान किसान को मारी गोली, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा दियारा की है।


घायल किसान की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा वार्ड- 3 के रहने वाले स्व. कमलेश्वर राय उर्फ कामों राय के 25 वर्षीय बेटे अशोक राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरूवार को अपराधी अशोक राय के खेत पर हथियार लेकर पहुंचे और खेत जोतने का प्रयास किया था, तभी किसान द्वारा इसका विरोध करने पर अपराधियों ने गाली गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।


शुक्रवार की सुबह जब अशोक राय घर से दुकान जा रहे थे, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली किसान अशोक राय के पैर में जाकर लगी। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। फिलहाल बछवारा थाने की पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता