ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: गोपालगंज में गोली मारकर सिविल इंजीनियर की हत्या, घर से बाहर बुलाकर अपराधियों ने मारी गोली

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले से

Bihar Crime News: गोपालगंज में गोली मारकर सिविल इंजीनियर की हत्या, घर से बाहर बुलाकर अपराधियों ने मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले से आ रही है जहां बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपी प्रांजल भी सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। मृतक की पहचान नगर थाना के भितभेरवां गांव निवासी नित्यानंद दुबे के पुत्र प्रखर दुबे के रूप में हुई है। 


घटना शंभु पथ के पास की है जहां अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया और मौके से हथियार लहराते फरार हो गये। बताया जाता है कि सिविल इंजीनियर प्रखर दुबे को घर से बाहर बुलाकर घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी। परिजनों ने बताया कि प्रखर दुबे ठेकेदारी भी करते थे। 


शहर के भीतभैरवा रोड स्थित ब्रिछा बाबा मोड़ पर सरेआम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस हर एंगल से इस हत्याकांड की जांच कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा और हत्या के आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।