ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: घर से लापता शख्स की बेरहमी से हत्या, तालाब में खूंटे से बंधा शव मिलने से सनसनी

KATIHAR: कटिहार में पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता व्यक्ति की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। व्यक्ति का शव गांव के बाहर स्थित तालाब में खूंटे से बंधा मिलने के बाद इलाके में

Bihar Crime News: घर से लापता शख्स की बेरहमी से हत्या, तालाब में खूंटे से बंधा शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार में पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता व्यक्ति की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। व्यक्ति का शव गांव के बाहर स्थित तालाब में खूंटे से बंधा मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना आजमनगर थाना क्षेत्र के जोकर पंचायत की है।


दरअसल, आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकर पंचायत स्थित एक तालाब में गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का शव खूंटे से बंधा देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मौके पर पहुंची आजमनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और छानबीन शुरू की।


मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी गांव निवासी 58 वर्षीय वासुदेव मंडल के रूप में हुई है घटना की सूचना जैसे ही परिवार को मिली परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतक के बेटे ने बताया कि वासुदेव मंडल पिछले चार दिनों से घर से गायब था। परिवार वालों ने बताया कि वासुदेव की हत्या की गई है। तालाब में डुबोकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव को खूंटे से बांधकर छोड़ दिया है।


पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि अहले सुबह सूचना मिली कि जोकर गांव में एक व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पर शव को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा किस कारण से हत्या की गई है, फिलहाल जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता