ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: गया के एक होटल में रेड, 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कोलकाता से आकर भोले-भाले लोगों को बनाता था शिकार

GAYA: गया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एक होटल से दो साइबर अपराधियों को दबोचा गया है। दोनों साइबर ठगों की जब तलाशी ली गयी तब इनके पास से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का निकासी फार

Bihar Crime News: गया के एक होटल में रेड, 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कोलकाता से आकर भोले-भाले लोगों को बनाता था शिकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एक होटल से दो साइबर अपराधियों को दबोचा गया है। दोनों साइबर ठगों की जब तलाशी ली गयी तब इनके पास से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का निकासी फार्म, अकाउंट ओपनिंग फार्म, 5 एटीएम कार्ड, 6 मोबाइल और 10 हजार रूपया कैश बरामद किया गया है। 


गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र के एक होटल में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। साइबर थाने के डीएसपी साक्षी राय ने बताया कि छापेमारी के दौरान दो साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर ठगों की पहचान कोलकाता निवासी शेख अरमान और गया जिले के शेरघाटी निवासी मोहम्मद अहसान के रूप में हुई है। 


दोनों अपने साथियों के साथ होटल के कमरा नंबर 201 में ठहरे हुए थे और यही से साइबर अपराध की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। होटल में ही बैठकर ये भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ की जा रही है। 


साइबर ठगी करने वाले अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दोनों साइबर अपराधियों के तलाशी ली गयी तब इनके पास से 17 एसबीआई निकासी फार्म, 4 एसबीआई का अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, 5 एटीएम कार्ड, 6 मोबाइल और 10 हजार कैश बरामद किया गया है।