ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime News: शादी समारोह में मोबाइल चोरी करना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने युवक को पोल से बांधकर पीटा; वीडियो वायरल

KATIHAR: कटिहार के नगर थाना क्षेत्र में एक चोर को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कटिहार के गामी टोला स्थित समृद्धि विवाह

Bihar Crime News: शादी समारोह में मोबाइल चोरी करना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने युवक को पोल से बांधकर पीटा; वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के नगर थाना क्षेत्र में एक चोर को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कटिहार के गामी टोला स्थित समृद्धि विवाह भवन के पास हुई।


बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मो. अब्बास एक शादी समारोह में घुसकर मोबाइल चुरा रहा था। इसी दौरान शादी में मौजूद लोगों की नजर उसपर पड़ गए। फिर क्या था लोगों ने उसे खदेड़कर धर दबोचा और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।


पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग युवक पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी आरोपी युवक ने लाल कोठी इलाके में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान हुई थी।


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग इस युवक को पीट रहे हैं और वह अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को लोगों के चंगूल से बचाया और उसे अपने साथ थाने ले गई।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता