ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime News: बाराती बनकर रेड करने पहुंची ED और IT की टीम, 40 गाड़ियों में दूल्हा-दुल्हन के नाम का स्टीकर लगाकर पहुंची तो मच गया हड़कंप

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग और ईडी की टीम फिल्मी स्टाइल में छापेमारी करने पहुंची। ED और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम 40 गाड़ियों मे

Bihar Crime News: बाराती बनकर रेड करने पहुंची ED और IT की टीम, 40 गाड़ियों में दूल्हा-दुल्हन के नाम का स्टीकर लगाकर पहुंची तो मच गया हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग और ईडी की टीम फिल्मी स्टाइल में छापेमारी करने पहुंची। ED और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम 40 गाड़ियों में दूल्हा-दुल्हन के नाम का स्टीकर लगाकर पहुंची तो देखने वाले दंग रह गए। लोगों को लगा कि कोई बारात आई है लेकिन बाद में जब छापेमारी शुरू हुई तो देखने वाले भौचक्के रह गए।


दरअसल, ईडी और आयकर विभाग ने उतर बिहार के सबसे बड़े राइस मिल पर छापेमारी की है। बारात सजकर 40 गाड़ियों का काफिला जब राइस मिल परिसर में पहुंची तो सभी हैरान रह गए। आयकर और प्रवर्तन निदेशालय की टीम के होने की जानकारी से हड़कंप मच गया। शादी-ब्याह का सीजन में लोग को यह मालूम हुआ कि 40 गाड़ियां बारात लेकर कहीं जाते समय यहां रुक गई होगी।


जब गाड़ियों से निकले लोगों ने जब अपनी पहचान आयकर और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के रूप में दी तो हड़कंप मच गया। इस दल ने मोतिहारी के प्रसिद्ध रिपु राज ब्रांड चावल निर्माता के मिल पर धावा बोला है। यह टीम बाकायदा बारात का बैनर लगा कर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की सूचना पर जांच के लिए यह टीम पहुंची है। मिल मालिक पर कम समय मे अकूत संपति अर्जित करने और टैक्स चोरी का आरोप है। 

रिपोर्ट- सोहराब आलम