ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime News: बदमाशों ने नाबालिग लड़के को सरेआम मारी गोली, वारदात की वजह तलाश रही पुलिस

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलद होते जा रहे हैं। बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि किसी को भी गोली मार देना उनके लिए आम बात हो गई है। ताजा घटना मधुबनी से सामने आई है, जहां

Bihar Crime News: बदमाशों ने नाबालिग लड़के को सरेआम मारी गोली, वारदात की वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलद होते जा रहे हैं। बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि किसी को भी गोली मार देना उनके लिए आम बात हो गई है। ताजा घटना मधुबनी से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक 16 साल के नाबालिग लड़के को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसे गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर किया गया है।


दरअसल, बेखौफ अपराधियों ने वारदात को खुटौना क्षेत्र में रविवार देर शाम सिहूला गांव के पास अंजाम दिया है। घायल युवक की पहचान खुटौना निवासी सुरेश साह के 16 वर्षीय बेटे कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। घायल किशोर को आनन-फानन में इलाज के लिए खुटौना पीएसची में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों मने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएम सीएच रेफर कर दिया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल वारदात के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे की वजह क्या थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अपराधियों के बढ़ते हौसले ने इलाके के लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

रिपोर्ट- कुमार गौरव