ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Cime News: मवेशी चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से मामा की मौत; भांजा की हालत नाजुक

JEHANABAD: बिहार में बदमाशों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां मवेशी चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने गोली मारकर एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया

Bihar Cime News: मवेशी चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से मामा की मौत; भांजा की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में बदमाशों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां मवेशी चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने गोली मारकर एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजा हैं। 


जानकारी के मुताबित, घोसी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में बीते देर रात आधा दर्जन अपराधियों ने मामा भांजे पर गोलियां बरसाई, जिसमें गोली लगने से मामा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है। जिसका सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि लगभग आधा दर्जन की संख्या में चोर बीते देर रात जानवरों की चोरी करने आजाद नगर मोहल्ले में आए थे। लोग जग गए और देख कर शोर मचाने लगे। इसी पर अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें जेठू मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एवं  मृतक का भागना बाबू चंद्र मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया है।


घटना की सूचना मिलते हैं घोषी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दे दिया गया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता