Bihar Caste Politics : भाजपा ने 'ब्राह्मण' को किया हाफ..! नीतीश कैबिनेट में किस जाति के कितने मंत्री, सभी की जाति जानिए... Deepak Prakash Kushwaha: कौन हैं दीपक प्रकाश कुशवाहा? जो नहीं लड़े चुनाव, फिर भी बन गए मंत्री Bihar Minister List : मैं शपथ लेता हूं कि …', BJP, JDU, HAM, LJP और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से कौन-कौन बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट नीतीश सरकार का नया मंत्रिमंडल घोषित: सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह सहित कई नेताओं को मंत्रालय की जिम्मेदारी, कुल 26 लोगों को मिली जगह Vijay Kumar Sinha Oath : मैं विजय कुमार सिन्हा… विजय सिन्हा दूसरी बार बनने जा रहे उपमुख्यमंत्री, लिया मंत्री पद की शपथ Nitish Kumar Oath Ceremony: PM मोदी पहुंचे पटना, नीतीश कुमार की 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने की शपथ समारोह का होंगे गवाह Samrat Chaudhary Oath : मैं सम्राट चौधरी… सम्राट चौधरी ने दूसरी बार बनने जा रहे उपमुख्यमंत्री, लिया मंत्री पद की शपथ Nitish Kumar Oath : मैं नीतीश कुमार… नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ, बिहार में बना नया राजनीतिक रिकॉर्ड Sanjay Singh Tiger: कौन हैं आरा के संजय सिंह टाइगर? जानें क्यों नीतीश कुमार और BJP ने दिखाया विश्वास Bihar Politics : नीतीश ने बिहार में रचा इतिहास: क्या अब देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे?
1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Thu, 28 Sep 2023 07:44:04 PM IST
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा की कोशिश को नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आगामी एक अक्टूबर को होनी वाली बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा और सेटिंग करने की योजना बना रहे 5 शातिर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हाईटेक उपकरणों को जब्त किया है।
दरअसल, एसपी योगेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि छौड़ाही थाना क्षेत्र के एकंबा डीही गांव में सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा कराने को लेकर सुनील कुमार नामक शख्स तैयारी कर रहा है। प्राप्त सूचना पर मझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुनील कुमार, गुलशन कुमार, रामबाबु कुमार, अभय कुमार और बिट्टु कुमार कुमार को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 1 लाख 85 हजार कैश, 33 पीस वॉकी-टॉकी, 33 पीस वॉकी टॉकी का डिवाइस, 16 ब्लूटूथ, एक पेनड्राइव, 6 मोबाइल, केन्द्रीय चयन परिषद सिपाही बिहार पटना द्वारा जारी 136 प्रवेश पत्र, इंडियन फिजिकल एकेडमी शेखाटोला, एकम्बा का भरा हुआ फार्म- 73 पीस एवं खाली फार्म-03 पीस बरामद किया गया।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सुनील कुमार अकादमी के नाम पर छात्रों से 2 से 4 लख रुपए लेकर भर्ती परीक्षा में पास करवाने का झांसा देता था, इसकी वह तैयारी कर रहा था। सुनील कुमार को पटना के प्रमोद कुमार नामक व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मुहैया करता था। सुनील कुमार के पास से बरामद 136 एडमिट कार्ड की पहचान की जा रही है और इन सब छात्रों की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया गया है अगर यह छात्र परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आते हैं तो इसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।