ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

बिहार चुनाव में ओवैसी की पार्टी की एंट्री, बीजेपी-जेडीयू के खिलाफ उतारेगी उम्मीदवार

PATNA: बिहार के चुनावी मैदान में असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी उतर गयी है। पार्टी की ओर से आज बड़ा एलान किया गया है। पटना में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में एआईएमआईएम के बिहा

बिहार चुनाव में ओवैसी की पार्टी की एंट्री, बीजेपी-जेडीयू के खिलाफ उतारेगी उम्मीदवार
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार के चुनावी मैदान में असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी उतर गयी है। पार्टी की ओर से आज बड़ा एलान किया गया है। पटना में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में एआईएमआईएम के बिहार अध्यक्ष अख्तरूल इमान और हैदराबाद के पूर्व मेयर सह पार्टी के बिहार प्रभारी माजिद हुसैन ने संयुक्त प्रेस काॅन्फ्रेंस कर विधानसभा उम्मीदवारों का एलान किया। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 22 जिलों के 32 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। आज विधानसभा की 18 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया। 



एआईएमआईएम के नेताओं ने कहा कि पार्टी ने बीजेपी-जेडीयू के खिलाफ  अपने उम्मीदवार उतारने का एलान किया है। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार की एनडीए सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास के नाम पर बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। बिहार में एनडीए की सरकार है लेकिन बिहार की अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला यह बिहार की जनता के साथ धोखा है। 

आपको बता दें कि एआईएमआईएम लगातार बिहार में राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कवायद में जुटी है। पिछले दिनों एमआईएमआईएम के नेताओं ने बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी से भी मुलाकात की थी।