Hindi News / news / बिहार बोर्ड का नया कारनामा, साउथ इंडियन एक्ट्रेस को बनाया STET कैंडिडेट, जानिए...

बिहार बोर्ड का नया कारनामा, साउथ इंडियन एक्ट्रेस को बनाया STET कैंडिडेट, जानिए पूरा मामला...

1st Bihar Published by: Updated Jan 21, 2020, 9:14:54 AM

बिहार बोर्ड का नया कारनामा, साउथ इंडियन एक्ट्रेस को बनाया STET कैंडिडेट, जानिए पूरा मामला...

- फ़ोटो

PATNA : हमेशा अपने कारनामे को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बिहार बोर्ड का एक नया कारनामा सामने आया है. दसअसल 28 जनवरी को होने वाली STET परीक्षा में साउथ इंडिया की फेमस एक्ट्रेस को अनुपमा परमेश्वरन भी कैंडिडेट बना दिया है. 

क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि एसटीईटी के कैंडिडेट के एडमिट कार्ड पर उसके जगह साउथ इंडिया की फेमस एक्ट्रेस की तस्वीर लगा दी गई है. जहानाबाद के मखदुमपुर थाना इलाके के भगवानपुर गांव निवासी ऋषिकेश कुमार ने एसटीईटी के लिए फॉर्म भरा था. निबंधन स्लिप पर ऋषिकेश की तस्वीर लगी है. लेकिन बोर्ड ने जो एडमिट कार्ड जारी किया है उसमें उनके जगह एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर लगा दी गयी है.

एडमिट कार्ड पर अपनी फोटो की जगह एक्ट्रेस की फोटो लगा देख  सोमवार को कैंडिडेट बोर्ड कार्यालय पहुंचा. जहां खबर मिलते ही बिहार बोर्ड के कर्मी ने उसका एडमिट कार्ड रखते हुए नया एडमिट कार्ड जारी करने की बात कह लौटा दिया.