ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

बिहार: बीजेपी विधायक के आवास पर चला बुलडोजर, हाई कोर्ट के आदेश पर सरकार ने की कार्रवाई

BHAGLPUR: भागलपुर के पीरपैंती विधानसभा से बीजेपी विधायक ललन कुमार पासवान के आवास पर सरकार ने बुलडोजर चलवा दिया. हालांकि, यह कार्रवाई झारखंड सरकार की ओर से की गई है. बताया जा र

बिहार: बीजेपी विधायक के आवास पर चला बुलडोजर, हाई कोर्ट के आदेश पर सरकार ने की कार्रवाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGLPUR: भागलपुर के पीरपैंती विधानसभा से बीजेपी विधायक ललन कुमार पासवान के आवास पर सरकार ने बुलडोजर चलवा दिया. हालांकि, यह कार्रवाई झारखंड सरकार की ओर से की गई है. बताया जा रहा है कि झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर विधायक के आवास को  तोड़ा गया है. 


दरअसल, बीजेपी विधायक ललन कुमार का एक आवास भागलपुर जिले के सीमा से सटे बाराहाट में स्थिति है. यह बिहार-झारखंड की सीमा क्षेत्र में आता है. बीजेपी विधायक के आवास से सटे सेल्टर पर विवाद चल रहा था. जिसपर सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने आवास को तोड़ने का आदेश दिया था. है कोर्ट के आदेश पर जिला प्रसाशन ने बीजेपी विधायक के आवास को ध्वस्त कर दिया. 


बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक ललन पासवान के आवास की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी. आवास के पीछे वाले लोगों को आने-जाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ता था. इसीलिए उस जगह रहने वाले लोगों ने अपनी जमीन और मकान पर जाने के लिए झारखंड सरकार से अपील की थी. इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट के आदेश पर पर हेमंत सरकार ने बीजेपी विधायक ललन पासवान के आवास पर बुलडोजर चलवा दिया.


इस कार्रवाई पर अब तक बीजेपी विधायक ललन पासवान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि, उनके बड़े भाई ने कार्रवाई पर कहा कि आवास को जबरन गिराया गया है. झारखंड के मोहरमा सीओ ने मौके पर पहुंचकर जबरन और गलत तरीके से कार्रवाई की है. आवास गिराने से पहले कोई नोटिश नहीं दिया गया. बीना किसी सूचना के कार्रवाई करना गलत है.

टैग्स