ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

बिहार: BJP विधायक को जान का खतरा, थानाध्यक्ष पर भी आरोप

SITAMARHI: बिहार में बीजेपी विधायकों को लगातार जान का खतरा महसूस हो रहा है। इसी बीच अब परिहार विधायक गायत्री देवी का नाम भी लिस्ट में शामिल हो गया है। उन्होंने अपनी जान का खतरा बता

बिहार: BJP विधायक को जान का खतरा, थानाध्यक्ष पर भी आरोप
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में बीजेपी विधायकों को लगातार जान का खतरा महसूस हो रहा है। इसी बीच अब परिहार विधायक गायत्री देवी का नाम भी लिस्ट में शामिल हो गया है। उन्होंने अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा कि, पूरे परिवार के साथ मैं असुरक्षित महसूस कर रही हूं। गायत्री देवी को किसी और से नहीं बल्कि अपने थानेदार से ही जान का खतरा है। इसको लेकर फिलहाल थानेदार की ओर से कोई बात नहीं कही गई है। 



जानकारी के मुताबिक़ थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में गुरुवार को विधायक गायत्री देवी और पूर्व विधायक रामनरेश यादव के भतीजे मनीष कुमार की कुछ लोगों द्वारा पिटाई की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने हमलावरों से मारपीट की। सुचना पाते ही विधायक गायत्री देवी और पूर्व विधायक रामनरेश यादव परिहार थानाध्यक्ष पंकज कुमार पर उखड़ गए। उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 



विधायक का कहना है कि सरकार को बदनाम करने को लेकर परिहार थानाध्यक्ष ये सब कर रही है। परिहार में उनके पदस्थापना के बाद हमारे परिवार का कोई भी सदस्य सुरक्षित नहीं है। थानाध्यक्ष के सामने मेरे भतीजे को पीटा गया और वह तमाशा देखते रहे। विधायक के इन आरोपों के बाद थानाध्यक्ष का पक्ष लेने के लिए उनसे कांटेक्ट करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 

टैग्स