Hindi News / news / बिहार: बाघ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, दहशत में ग्रामीण

बिहार: बाघ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, दहशत में ग्रामीण

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated May 20, 2022, 3:54:52 PM

बिहार: बाघ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, दहशत में ग्रामीण

- फ़ोटो

BAGAHA: खबर बगहा से आ रही है, जहां वाल्मीकि नगर में बाघ के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना वाल्मीकि नगर टाईगर रिजर्व के चिउटारा रेंज के पास की है। महिला जंगल के पास बकरी चरा रही थी। इसी दौरान बाघ ने अचानक हमला बोल दिया। बाघ के हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है जब बाघ ने हमला किया है।


मृतक महिला की पहचान कटहां गांव निवासी 40 वर्षीय पार्वती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पार्वती देवी गांव की तीन महिलाओं के साथ बकरी चराने के लिए जंगल के पास गई थी। तीनों महिलाएं बकरी चरा रही थी तभी बाघ ने हमला बोल दिया। बाकि तीन महिलाएं तो जान बचाकर भाग गईं लेकिन पार्वती देवी बाघ के हमले की शिकार हो गई। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बता दें कि इन दिनों वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के सीमावर्ती इलाकों में जंगली जानवरों की चहलकदमी बढ़ गई है। आए दिन बाघ और अन्य जंगली जानवर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।पिछले एक सप्ताह के भीतर बाघ के हमले से दो लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले भी कई लोग जंगली जानवरों के हमले के शिकार हो चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके के लोग दहशत में हैं।