ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, बैक टू बैक दाग दी पांच गोलियां; खून से सना शव मिलने से सनसनी

ARARIA: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा मामला अररिया से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। बदमाशों ने पांच गोलियां दागकर युवक को म

बिहार: बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, बैक टू बैक दाग दी पांच गोलियां; खून से सना शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा मामला अररिया से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। बदमाशों ने पांच गोलियां दागकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर वार्ड संख्या एक के पास की है।


मृतक की पहचान रानीगंज थाना क्षेत्र के बड़ी रामपुर निवासी अफरोज आलम के 30 वर्षीय बेटे अमरोज आलम के रूप में हुई है। गांव के बाहर अमरोज का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर युवक की बाइक को भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि अमरोज किसी काम से घर से निकला था और रास्ते में अपराधियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।


शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।