ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: ATM मशीन काटकर 8.75 लाख ले भागे बदमाश, थाने में सोते रह गए पुलिस के जवान

CHHAPRA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। बेखौफ बदमाश किसी भी वारदात को अंजाम देने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जह

बिहार: ATM मशीन काटकर 8.75 लाख ले भागे बदमाश, थाने में सोते रह गए पुलिस के जवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। बेखौफ बदमाश किसी भी वारदात को अंजाम देने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एटीएम मशीन काटकर उसमें रखे 8 लाख 75 हजार रूपए चुराकर फरार हो गए। शातिर बदमाशों ने गैस कटर से सेंट्रल बैंक के एटीएम मशीन को काटकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।


घटना की जानकारी तब हुई जब मंगलवार की सुबह सफाई कर्मी एटीएम की साफ सफाई करने के लिए पहुंचा। एटीएम के भीतर का नजारा देख सफाई कर्मी के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। एटीएम में लूट की घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।


स्थानीय लोगों की मानें तो एटीएम के पास लाइट की व्यवस्था होने के बावजूद लापरवाही के कारण लाइट को नहीं जलाया जाता है और अंधेरा रहने के कारण बदमाशों ने एटीएम मशीन को काटकर लाखों रूपए लूट लिए हैं। जिस सेंट्रल बैंक के एटीएम में चोरी हुई है वह छपरा-मशरख मुख्य मार्ग पर स्थित है। ऐसे में इतनी बड़ी चोरी के घटना को अंजाम देना चर्चा का विषय बना हुआ है।