Hindi News / news / बिहार: अपराधियों ने व्यवसायी से मांगी 5 लाख की रंगदारी, मारपीट के बाद...

बिहार: अपराधियों ने व्यवसायी से मांगी 5 लाख की रंगदारी, मारपीट के बाद दी धमकी, वीडियो वायरल

1st Bihar Published by: Updated Aug 13, 2022, 10:25:15 AM

बिहार: अपराधियों ने व्यवसायी से मांगी 5 लाख की रंगदारी, मारपीट के बाद दी धमकी, वीडियो वायरल

- फ़ोटो

KHAGADIA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। मामला खगड़िया जिले का है, जहां बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, बेलदौर थाना क्षेत्र के बारुण गांव में तीन अपराधी हथियार के बल पर खाद बीज व्यवसायी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। अब इस वारदात का वीडियो भी तेज़ी से वायरल होने लगा है। 




इस घटना के बाद बेलदौर थाना क्षेत्र के बारुण पंचायत के एतमादी गांव के रहने वाले खाद -बीज व्यवसायी भूलन सिंह के 30 साल के बेटे अटल कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि तीन अपराधी मेरे खाद-बीज के दुकान पर देशी कट्टा लेकर पहुंचे और 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने मारपीट भी शुरू कर दी। 




दूकान से निकलते हुए बदमाशों ने फिर से धमकी दी कि अगर 5 लाख रूपये नहीं मिले तो जान मार देंगे। पीड़ित ने बेलदौर थानाध्यक्ष से अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश ने कहा कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।