ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: अगलगी की घटना में 20 घर जले, बोलेरो और मवेशियों समेत लाखों की संपत्ति स्वाहा

SEOHAR: बिहार में बढ़ती गर्मी के बीच लगातार अगलगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटना शिवहर से सामने आई है, जहां अगलगी की दो अलग-अलग घटनाओं में 20 से अधिक घर जल कर राख हो गए। अगलग

बिहार: अगलगी की घटना में 20 घर जले, बोलेरो और मवेशियों समेत लाखों की संपत्ति स्वाहा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: बिहार में बढ़ती गर्मी के बीच लगातार अगलगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटना शिवहर से सामने आई है, जहां अगलगी की दो अलग-अलग घटनाओं में 20 से अधिक घर जल कर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।


दरअसल, जिले के दो प्रखंडों में हुई अगलगी की घटना में 20 घर जलकर राख हो गए हैं। पहली घटना डुमरी कटसरी प्रखंड के मकसूदपुर कररिया पंचायत में हुई है, जहां अगलगी की घटना में 15 घर जलकर राख हो गए हैं। इस अगलगी की घटना में एक बोलेरो, 12 बकरी, एक साइकिल समेत लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। दमकल की चार गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


वहीं दूसरी घटना पिपराही थाना क्षेत्र की है, जहां अगलगी की घटना में पांच घर जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद दामकल की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तबतक लाखों रुपए की संपत्ति आग में जलकर खाक हो गई। जिला प्रशासन की टीम ने अग्नि पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें मदद का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा