ब्रेकिंग
बिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षाबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षा

बिहार : अब पवन एक्सप्रेस पर पथराव, AC कोच की खिड़कियों के टूटे शीशे ; हिरासत में एक नाबालिग

MUZAFFARPUR : बिहार में ट्रेन पर पथराव करने की घटनाएं कुछ ज्यादा ही हो रही हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वा

बिहार : अब पवन एक्सप्रेस पर पथराव, AC कोच की खिड़कियों के टूटे शीशे ; हिरासत में एक नाबालिग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में ट्रेन पर पथराव करने की घटनाएं कुछ ज्यादा ही हो रही हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली पवन एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली पवन एक्सप्रेस (11061) के एसी बोगी और पेंट्रीकार में पत्थरबाजी करने वाले नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिजनों को ट्रेन में चढ़ाने गया था। 


बताया जाता है कि, ट्रेन में भीड़ अत्यधिक थी। भगवानपुर स्टेशन पर ट्रेन आकर रूकी तो ट्रेन में चढ़ाने के लिए आपाधापी की स्थिति थी। इसी बीच ट्रेन खुल गयी। लेकिन, नाबालिग के लोग ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। इससे वह गुस्सा हो गया और ट्रैक पर उतरकर पथराव करने लगा। इस पत्थरबाजी में एसी कोच और पेंट्रीकार की सात खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। इस पथराव में कुछ लोग चोटिल भी हो गए। अचानक हुए पथराव से पेंट्रीकार स्टाफ और ट्रेन के यात्रियों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना सोनपुर कंट्रोल को दी गई। 


जानकारी के अनुसार, दारोगा भर्ती के अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण मुजफ्फरपुर में ही सारी बोगियां भर गई थीं. इधर भगवानपुर में ट्रेन रुकने के बाद कंफर्म बर्थ वाले कई पैसेंजर ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। जिसके बाद पथराव की घटना हुई। इसके अलावा हाजीपुर एवं आसपास के स्टेशन जाने वाले यात्री भी नहीं चढ़ पाए।  इस कारण भगवानपुर से ट्रेन के खुलने के साथ इसपर पथराव शुरू कर दिया गया। सात खिड़कियों के शीशे टूट गए।  


उधर.इस मामले में मामले में रेल एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि नाबालिग को पकड़ा गया है। वह नाबालिग है और अपने परिजनों को ट्रेन में चढ़ाने गया था।  ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से उनके लोग बोगी में चढ़ नहीं पाए। इसी गुस्से में उसने ट्रेन में पथराव कर दिया।