ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : आपसी विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने जमकर मचाया बवाल

CHAPRA : छपरा में बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि

बिहार : आपसी विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने जमकर मचाया बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA : छपरा में बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात युवक अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था इसी दौरान अपराधियों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।


गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे PMCH रेफर कर दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नारायण चौक निवासी रंजन चौधरी के रूप में की गई है। रंजन चौधरी नारायण चौक पर किराना की दुकान चलाता था। 


गुरुवार को पटना में मौत के बाद युवक का शव छपरा पहुंचते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने नगर थाना के समक्ष शव को सड़क पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। जिसके कारण पूरे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। आक्रोशित लोग परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।  हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।


आक्रोशित महिलाओं ने एसपी की गाड़ी को घेर लिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को रंजन दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला ही रहा था इसी दौरान एक युवक से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी शख्स ने रंजन को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।