ब्रेकिंग
बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसला

बिहार : 40 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई लड़की, उतारने के लिए 2 घंटे करनी पड़ी मशक्कत

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र बुधवार को एक युवती 40 फीट उंचे पेड़ पर चढ़कर करीब 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही. सिविल कोर्ट परिसर में पेड़ पर चढ़ी. युव

बिहार : 40 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई लड़की, उतारने के लिए 2 घंटे करनी पड़ी मशक्कत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र बुधवार को एक युवती 40 फीट उंचे पेड़ पर चढ़कर करीब 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही. सिविल कोर्ट परिसर में पेड़ पर चढ़ी. युवती को पेड़ पर चढ़ते देख वहा मौजूद लोग नीचे उतरने के लिए कहते रहे है. लेकिन युवती ऊपर चढ़ती गई. इस युवती को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए. 


वहीं इस घटना का लोग विडियो भी बनाने लगे. बता दें आधा घंटा मशक्कत करने के बाद युवती को पेड़ से नीचे उतारा गया. जानकरी के अनुसार जादोपुर थाने के बाबू विशुनपुर गांव के रहनेवाले सुदामा साह की पत्नी एसबीआई की मुख्य शाखा में बैंक ऑफिसर के यहां खाना बनाती है. जहां मां के साथ 19 साल की पूजा कुमारी भी बैंक परिसर में पहुंची थी. युवती की मां काम में जुटी हुई थी. इसी बीच पूजा सिविल कोर्ट परिसर के पेड़ पर चढ़ गई और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी.


इस दौरान भीड़ में मौजूद दो युवकों ने बहादुरी दिखाया. पुराना चौक मोहल्ले के रहनेवाले राज कुमार और दीपक कुमार ने पेड़ पर चढ़कर युवती को बचाया. युवती को बचाने पहुंचे दीपक और राज कुमार ने बताया कि बचाने के दौरान में लड़की ने दांत से दोनों को काटा. हालांकि किसी तरह दोनों युवक ने उसे बचा लिया.


बाद में मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया. परिजनों ने लड़की को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है. जिसे इलाज के लिए युवती को सदर अस्पताल भेजा गया.  गांव वाले ने युवकों के इस साहस की सराहना की. कहा कि दोनों युवक न होते तो आज यह लड़की नहीं बचती.

टैग्स